फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक

Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को घीसा की ढाणी स्थित बूथ संख्या 138 पर लोगों से रूबरू हुए। कोसली विधायक ने कई स्थानों पर पहुंच कर लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक व्यक्ति व परिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने का आह्वान किया। साथ ही बूथ पर प्रवास भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोसली विधायक ने गांव के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने गांव के सार्वजनिक स्थानों व शिक्षण संस्थान प्रतिनिधियों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए जानकारी हासिल की। उन्होंने पन्ना प्रमुखों, कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की तथा सरल व नमो एप सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। धार्मिक दर्शन के अलावा एनजीओ, संगठन प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थान प्रतिनिधियों, महिला संगठनों, युवाओं व किसानों के साथ बैठकर विचार सांझा किए व उनके सुझाव भी लिए।

इस मौके पर कोसली विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा यह विशेष अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से हम सब कार्यकर्ता बूथ, गांव के प्रत्येक परिवार तक कार्यकर्ता को पहुंचना है। लोगों को पार्टी से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करें, ताकि हमारा बूथ मजबूत और सशक्त हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सार्थकता प्रदान करने के लिए सभी मिलकर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करें। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें