फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पति के ताने से परेशान होकर पत्नी ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। बेस्टेक सोसाइटी निवासी विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि बच्चा ना पर पति उसे ताने देकर परेशान करता था। पुलिस को दी शिकायत में अरबन इस्टेट जींद निवासी सुशीला देवी बताया की उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मंजीत की शादी करीब साढ़े सात साल पहले रोहित फोगाट निवासी गांव बिरण जिला भिवानी के साथ करवाई थी। शादी के बाद से अब तक बेटी को कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसको लेकर दामाद रोहित फोगाट उसे प्रताड़ित करता था। सुशीला ने बताया कि उसकी बेटी मंजीत अकसर प्रताड़ना की कहानी बताती थी। मगर वह अपनी बेटी को समझा देती थी की सब ठीक हो जाएगा। इसी बात को लेकर जब बेटी व दामाद का मनमुटाव हुआ तो उसे समझाने के लिए आए थे। दूसरे दिन सुबह बेटी ने फोन करके बताया की पति रोहित प्रताड़ित कर रहा है। सुशीला का कहना है कि कुछ समय बाद मासूम चला कि मंजीत ने फंदा लगा लिया है। रोहित की इन्हीं बातों से तंग आकर बेटी मंजीत ने सोमवार को फंदा लगाकर अपनी जान दी है। सुशीला ने रोहित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें