संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बजट में किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवा, आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। बजट में सभी प्रांतों का ध्यान रखा गया है। ये बातें सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में केंद्रीय संसदीय कमेटी की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि बजट में एमएसपी समय से पहले घोषित करना, गरीबों के मकान बनाने के लिए बजट देना, गरीबों को पांच साल राशन देने की व्यवस्था करना, युवाओं के लिए एजुकेशन लोन का सरलीकरण करना और सेल्फहेल्प ग्रुप के लिए सरायता के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बयान कि सरकार बात नहीं सुनती पर डॉ. सुधा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सरकार बात नहीं सुनती। केंद्र और राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। सुधा यादव ने राव इंद्रजीत सिंह के उस बयान से भी किनारा कर लिया जिसमें राव इंद्रजीत ने कहा था कि हमारे साथ नाइंसाफी होता रहता है।
पूरे प्रदेश में 9 विधानसभा क्षेत्र बनाए गए, लेकिन हमारे दो विधानसभा क्षेत्र खत्म कर दिए गए। सुधा यादव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब इसका कोई औचित्य है। क्योंकि अब नया परिसीमन होने जा रहा है। जब परिसीमन होता है तो आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का अधिकार सभी को होता है। इसके लिए जन सुनवाई होती है। ऐसे में इस पर बात करने की बजाय हमें नए परिसीमन पर बात करनी चाहिए।
त