फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल बीमा की राशि न मिलने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला शहरी प्रधान सविता की अध्यक्षता में किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीडीए डॉ. राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर फसल बीमा की लंबित राशि का भुगतान कराने की मांग की। यूनियन के प्रधान समय सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी कई किसानों के खातों में बीमा राशि नहीं पहुंची है। समय सिंह ने कहा कि बीमा राशि के भुगतान को लेकर यूनियन की ओर से कई बार अधिकारियों के साथ बैठकें की गईं और ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें