फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया

Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव लिलोढ़ में ''जन सुरक्षा कैंप अभियान'' के उपलक्ष्य में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा कार्यालय लिलोढ़ के शाखा प्रबंधक उदयबीर सिंह यादव, सहायक प्रबंधक सुनील कुमार और अन्य स्टाफ के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें लिलोढ़ व आस-पास के गांवों के किसानों ने उत्साह के साथ में भाग लिया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक उदयबीर ने बताया कि बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18-50 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति 436 रुपए वार्षिक भुगतान करके 2 लाख रुपए का जीवन बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18-70 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति 20 रुपए वार्षिक का भुगतान करके दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा तथा हर-घर पेंशन योजना में 18-40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना में एक हजार से पांच हजार तक की पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर कार्यालय सहायक रोहित कुमार, मुकेश कुमार, राजपाल बोहरा, कुलदीप पूर्व प्राचार्य, भगवान देव, राजकुमार, अनिरुद्ध जुड्डी, करन सिंह झोलरी, धर्मबीर, अनीमेश व अमन के आलावा अनेक सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें