फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजरा बेचने के लिए किसानों को करना पड़ा इंतजार

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाजरा बेचने के लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दशहरे के दिन भी किसानों को मंडी में बाजरा बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। खरीद केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों के वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। तेज धूप में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों की सुविधा के लिए रोस्टर सिस्टम लागू किए जाने के बावजूद उनकी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह से लेकर किसानों को शाम हो गई। खरीद प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। वाहनों की लंबी कतार के कारण किसानों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। लंबे समय तक धूप में खड़े रहने से किसान परेशान नजर आए। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 21 अक्तूबर बुधवार को शेखपुर, नांगल शबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेड़ा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना और प्रागपुरा गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे। कोसली में सुधराना, चौकी नंबर-2, भाकली, बेरली, बाबड़ौली, साल्हावास, बिसोहा, दुमना, काहड़ी, अंबोली, बहाला, रोहड़ाई, बव्वा, बाबेपुर, जटवाड़ा, लुखी, बिटौड़ी, गुड़ियानी, लिसान, मसीत, दखौरा, बैहरमपुर गांव के किसानों से बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें