रेवाड़ी। खंड खोल के 29 गांवों में वर्ष 2019-20 में खराब हुई फसल की 4 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि आई है। मनेठी उप तहसील की नायब तहसीलदार निशा तंवर ने बताया कि जिन किसानों की वर्ष 2019-20 में फसल खराब हुई थी, उन किसानों के लिए सरकार ने 4 करोड़ रुपये मुआवजा राशि भेज दी है। किसान लंबे समय से मुआवजा का इंतजार कर रहे थे। मुआवजा मिलने के बाद किसानों ने सरकार का धन्यवाद किया है। किसानों ने राशि को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन निराशा ही लग रही थी। अब राशि मिलने की सूचना पर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
गांव आलियावास, अहरोद, बलवाड़ी, बंगड़वा, बासदूदा, भालखी,भठेड़ा, बोहतवास अहीर, चिताडूंगरा, गोठड़ा टप्पा खोरी, कढु उर्फ भवानीपुरा,खोल, कोलाना, खोरी, माखरिया, माजरा, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, मामड़िया ठेठर, मनेठी, नांधा, नांगल जमालपुर, नंगला मायन, पाड़ला, पाली, प्राणपुरा, रोलियावास व ऊंचा में मुआवजे की राशि का वितरण किया जाएगा।