फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने सहकारिता मंत्री के आवास के बाहर जताया रोष

विज्ञापन
बावल में जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के आवास पर रोष प्रकट किया। मंत्री के आवास पर पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खाद के लिए वे एक हफ्ते से दर-दर भटक रहे हैं। उनको एक आधार पर दो कट्टे खाद दी जा रही है, जोकि अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि खाद नहीं मिलने से उनको मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर खाद नहीं मिलेगी तो वह सरसों की बिजाई कैसे कर पाएंगे। किसानों ने कहा कि वीरवार को खाद के सिर्फ 90 कट्टे ही बांटे गए, जबकि एजेंसी के पास 500 खाद के कट्टे आए थे। खाद नहीं मिलने से उनकी फसल बुआई में देरी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की आजीविका का साधन खेती पर ही निर्भर करता है। किसानों के साथ महिला और बच्चे भी खाद केंद्र पर खाद मिलने का इंतजार कर रहे है। हालांकि जब किसान मंत्री के आवास पर पहुंचे तो वे वहां नही थे। किसानों ने बताया कि खाद न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। पुलिस प्रशासन ने अगले दिन खाद मिलने का आश्वासन दिया व किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें