फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों को मजबूरी में काफी कम दामों में बेचना पड़ रहा बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी की ओर से बाजरे की खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई जय किसान आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन व ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन की ओर से की गई। तीसरे दिन धरने पर संयुक्त मोर्चा के नेता अभय सिंह फिदेड़ी ने कहा कि सरकार की ओर से बाजरा की खरीद नहीं करने से किसानों को मजबूरी में काफी कम दामों में बेचना पड़ रहा है। यदि सरकार तुरंत बाजरे की खरीद 15 सितंबर को चालू नहीं करती है। इसके बाद किसान उपायुक्त कार्यालय में पड़ाव डालेंगे। धरने में अमर सिंह राजपुरा, पृथ्वी सिंह, राजेश बिठवाना, मास्टर धर्म सिंह भोतवास, आनंद सिंह, समय सिंह, सतपाल चौधरी, भुपेंद्र सिंह नयागांव, राजकुमार नयागांव, लालचंद मंदौला रामअवतार, माजरा भालखी, धर्मपाल, हरेंद्र आदि किसानों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें