फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गंगायचा टोल प्लाजा को फ्री कराने के पहुंचे किसान नेता नजरबंद

Sat, 17 Feb 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
थाने में नजरबंद अहीर रेजिमेंट के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की टीम शुक्रवार को गंगायचा टोल प्लाजा को फ्री कराने के लिए पहुंची। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)के जिलाध्यक्ष समय सिंह को सुबह ही पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर सदर थाने मे नजरबंद कर दिया। बाद में टोल प्लाजा पर पहुंचे अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर बस से सदर थाने ले गई।
विज्ञापन

समय सिंह ने बताया कि कार्रवाई को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वह जिले में एम्स के शिलान्यास का समर्थन करते हैं लेकिन पंजाब में हुए किसानों पर अत्याचार का विरोध करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आदेश पर पूरे हरियाणा में टोल फ्री करने का निर्णय लिया और इसमें सफल भी हुए। किंतु रेवाड़ी में इस अन्दोलन को सरकार ने गलत दिशा में दिखाते हुए सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर सदर थाने मे ले आए। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। गिरफ्तारी में ही हमारी जीत है।

एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता को भी पुलिस ने किया नजरबंद

एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिंह को भी पुलिस ने नजर बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनकारी किसानों पर सरकार की तरफ से की जा रह कार्रवाई के विरोध में सचिवालय के दरवाजे पर 15 फरवरी को विरोध जताया था। जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है यह बिल्कुल उचित नहीं है।
विज्ञापन


एम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे

विभिन्न गांवों के राष्ट्रीय अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के द्वारा एम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे। लेकिन खोल पुलिस ने इन सबको थाने में ही रोक कर बैठा दिया। इनमें काफी तो भूतपूर्व सैनिक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें