कोसली। सरकारी नौकरी में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे हर अधिकारी को गुजरना पड़ता है, लेकिन कार्यकाल के दौरान हुए अच्छे कार्य व कुशलता को लोग हमेशा याद रखते हैं। यह कहना है विभाग एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में नायब तहसीलदार अस्तित्व पराशर का। उनकी जगह कोसली के नए नायब तहसीलदार जयवीर सिंह को नाहड़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस अवसर पर सतवीर सिंह गिरदावर, चमन पटवारी, राकेश पटवारी, अंकुर पटवारी, हेमंत पटवारी, सुनील पटवारी, अजीत आरसी आदि उपस्थित रहे।