रेवाड़ी। जैनाबाद गांव में 7 अगस्त की देर रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर सीआरपीएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर निहाल सिंह (65) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक अनिल यादव से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके बेटे को पुलिस ने 17 अगस्त से पकड़ा हुआ है। अभी तक पुलिस यह नहीं बता रही है कि आखिर पूरा मामला क्या है। बार-बार बात करने पर यही कहा जाता है कि अभी पूछताछ चल रही है। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि जब पुलिस से पूछा जाता है तो यही कहा जाता है कि हत्या में उसके बेटे की संदिग्ध भूमिका मिली है। संवाद