फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की छांव में ही परिवार का होता है निर्माण : दिनेश

विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त परिवार के महत्व पर विचार रखते अतिथि व प्रतिभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी में हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में आओ संयुक्त परिवार की ओर चले सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया। संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि रिश्तों की मिठास से ही संयुक्त परिवार बनता है, जबकि एकल परिवारों के बढ़ते चलन से बच्चों में तनाव और संस्कारों की कमी देखी जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में केशव चौधरी और श्याम सुंदर वर्मा उपस्थित रहे। अरूण गुप्ता, बलबीर अग्रवाल और राजेंद्र सिंद यादव ने संस्था की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। शशि जुनेजा, मधु गुप्ता और डॉ. नीरू वर्मा ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। श्रीकांत शर्मा और तपिश यादव ने खेल प्रदर्शन किया। कुलदीप सोनी, हेमंत ग्रोवर, राजेंद्र गेरा, सुदर्शन मेहंदीरत्ता सहित तीन पीढ़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें