पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
कोसली। कोसली स्थित देवी माता मंदिर में सोमवार को मेला लगा। इसमें कोसली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार करवाने के लिए भी अनेक परिवार पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। परिवारों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार करवाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में भी माथा टेककर मन्नतें मांगीं। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर और मठ में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।