फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भटसाना में मेला और कुश्ती दंगल 25 को

Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव भटसाना में बाबा बिशनदास मेला समिति और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्तूबर को वार्षिक मेले और विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के पहलवान दमखम दिखाएंगे। इसमें 11 हजार, 21 हजार और 31 हजार रुपये की इनामी कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेला समिति के प्रधान सूबेदार धर्मसिंह ने बताया कि बाबा बिशनदास का मेला वर्ष में दो बार आयोजित होता है। मेले की पूर्व संध्या पर बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन और जागरण होगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। दोपहर बाद कुश्ती दंगल शुरू होगा। इस वर्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वह पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करेंगे। समिति के अनुसार, दंगल में कुश्तियां पारदर्शी तरीके से कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें