फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरीकर्मी पर 1.64 लाख रुपये चोरी करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक कस्बा स्थित एक फैक्टरी में बतौर हब इंचार्ज तैनात एक व्यक्ति पर 1.64 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। बावल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज केस के अनुसार भिवानी जिले के गांव मुंघाल कलां निवासी पंकज बावल में आइडेंटली प्लस डिलिवरी प्लस प्राइवेट लिमिटेड में बतौर इंचार्ज कार्यरत था। फैक्टरी के रीजनल मैनेजर नितेश के अनुसार कुछ दिनों से उस पर फैक्टरी के रुपये चोरी करने का शक था। उन्होंने स्टाफ के जरिए जांच के दौरान हब में कई गड़बड़ी पाई गई। गड़बड़ी पकड़े जाने पर पंकज हब से यह कहते हुए निकल गया कि वह घर जा रहा है। जल्द ही आ रहा है, लेकिन वह नहीं लौटा। कंपनी प्रबंधन ने जब पंकज को फोन किया तो उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इस दौरान जांच किया गया तो 1 लाख 63 हजार 741 रुपये की नकदी गायब मिली। रीजनल मैनेजर नितेश ने नकदी चोरी का शक जाहिर करते हुए बावल थाना पुलिस को पंकज के खिलाफ शिकायत दी है। पंकज अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उधर, बावल थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि कंपनी प्रबंधक की ओर से शिकायत मिली थी। इस आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें