फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदूषण की मार से आंखें हुईं बीमार, सांस के रोगियों की तकलीफ बढ़ी

Mon, 06 Nov 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में प्रदूषण का पारा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को एक्यूआई 385 दर्ज किया गया है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली में ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू हो चुकी है। आंखों में जलन और सांस के रोगियों को परेशानी की शिकायतें होने लगी हैं। सामान्य अस्पताल में आंखों में जलन के 300 और सांस के 30 मरीज पहुंच रहे हैं।
धारूहेड़ा और बावल क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, अब शहर में भी पानी का छिड़काव आरंभ हो चुका है। सोमवार को सड़कों के किनारे लगे पेड़ पौधों पर पानी छिड़काव किया गया। प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक, व सांस के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। नागरिक अस्पताल के नेत्र वार्ड में सोमवार को ओपीडी में करीब 300 मरीज आंखों में जलन की समस्या लेकर आए। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ के भी 80 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से प्रदूषण कम होने की संभावना है। 7 नवंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 8 व 9 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलेंगी। इसके बाद 10 नवंबर को फिर से उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं।
वर्जन:
प्रदूषण को रोकने के लिए सबको आगे आकर संयुक्त प्रयास करना पड़ेगा। घर के बाहर कूड़ा नहीं जलाना चाहिए। जरूरी हो तभी वाहनों का उपयोग करें।
- हरीश कुमार, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें