फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल में आंखों की ओपीडी 100 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल में आंखों की समस्या को लेकर लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। लोगों को आंखों में जलन, आंखों से पानी गिरने, खुजली, रूखापन आदि की समस्या हो रही है। मंगलवार को ओपीडी काफी अधिक रही, सोमवार को भी यही स्थिति थी। रोजाना आंखों की ओपीडी का आंकड़ा 100 को पार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर ठंड के मौसम में नमी कम हो जाती है। इसके चलते आंखों में सूखापन आ जाता है और खुजली होती है। फिर जब हम आंखों में खुजली करने के लिए अंगुली आदि का इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें चिपके बैक्टीरिया आंखों में संक्रमण पैदा कर देते हैं। इसके अलावा अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों, दफ्तरों और राह चलते गाड़ी में हीटर चलाते हैं। ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाए जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में हवा में नमी का स्तर वैसे ही कम होता है, जो हीटर और अलाव जलाने से और कम हो जाता है, जिससे आंखों की नमी उड़ जाती है। अलाव के पास बैठने से उसके धुएं के कण आंखों और फेफड़े को प्रभावित करते हैं। आंखों में धुआं जलन पैदा करता है।
विज्ञापन


जब आग जलाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

चिकित्सकों का कहना है कि कई लोगों को सर्दी का मौसम बहुत परेशान करता है। खासकर अधिक उम्र के लोगों को ठंड में तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे में वे हीटर या अलाव के बिना रह नहीं पाते। ऐसे लोगों को चाहिए कि जब भी वे हीटर या अलाव जलाएं, तो कमरे के भीतर एक चौड़े बर्तन में पानी भर कर रख दें। इससे कमरे में वाष्पन होता रहता है और नमी बरकरार रहती है। हीटर जलाने से खतरा यह भी रहता है कि कार्बन के कण टूट कर जहरीला रूप ले लेते हैं।

घर से बाहर निकले तो इन बातों का रखें ध्यान

इस मौसम में आंखों को सबसे अधिक खतरा बाहर निकलने पर होता है। बाहर की ठंडी हवा सीधे आंखों में लगती है और उस हवा में घुले-मिले धूल कण और धुआं, जो कि आमतौर पर जहरीला होता है, आंखों में घुसते हैं। उसकी वजह से आंखों की तकलीफ अधिक बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि इस मौसम में भी जब घर से बाहर निकलें तो आंखों पर चश्मा जरूर पहनें।
विज्ञापन





ठंड की शुरुआत हो चुकी है। विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। तापमान घटने बढ़ने से शरीर को काफी नुकसान होता है इसलिए अपना ध्यान रखना काफी जरूरी है।
विज्ञापन


डॉक्टर अशोक, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें