फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धमकी देकर प्रॉपर्टी डीलर से की लाखों की रंगदारी, बदमाश की बढ़ी डिमांड तो पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कंकरवाली निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी ले ली। अब आरोपियों की डिमांड बढ़ने से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। रंगदारी नहीं देने पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर प्रॉपर्टी डीलर को धमकी दी जा रही है। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कंकरवाली निवासी अरविंद यादव ने कहा है कि उनका शहर के यादव नगर में प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंस का कार्यालय है। करीब दस माह से गांव धनौरा निवासी अमन उसे परेशान कर रहा है। पिछले साल अमन अपने साथी कुमरोधा निवासी अन्ना के साथ उसके कार्यालय पर आया था और खुद को भोले गैंग का मुखिया व अन्ना को शार्प शूटर बताया। आरोपियों ने कहा कि उसका धंधा अच्छा चल रहा है और उनकी मदद नहीं की तो सारा धंधा बंद कर दूंगा। 23 अगस्त 2022 को धमकी देकर अमन ने फोन-पे के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी हर महीने रुपयों की मांग करने लगे। आरोपी अभी तक धमकी देकर उससे दो लाख 15 हजार रुपये ले चुके है। आरोपियों की डिमांड बढ़ने पर उसने मोबाइल उठाना बंद कर दिया। मोबाइल नहीं उठाने पर अमन ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि फोन नहीं उठाना उसकी सेहत के लिए हानिकारक होगा। इसके बाद अमन से मोबाइल पर बात हुई और रंगदारी देने से इंकार कर दिया। आरोपी द्वारा उसके कार्यालय की रेकी करा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अरविंद की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस ने अमन व अन्ना के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें