रेवाड़ी। आवाज फाऊंडेशन संस्था की तरफ से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व कोसली विधायक अनिल यादव का कॉलेज की सीटें बढ़ने पर धन्यवाद किया। राजकीय महाविद्यालय कंवाली हल्का कोसली में एमएससी ज्योग्राफी की 40 सीटें और कंप्यूटर में पीजीडीसीए डिप्लोमा कोर्स की 40 सीटों की अनुमति हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई है। सामाजिक संगठन आवाज फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री को तत्कालीन कोसली हल्का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के माध्यम से इनकी मांग वर्ष 2023 में ज्ञापन देकर की गई थी। संवाद