कुंड। एम्स संघर्ष समिति का धरना 129वें दिन भी माजरा में जारी रहा। समिति ने कहा कि 16 फरवरी को माजरा एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। एम्स संघर्ष समिति ने इसे जनता के आंदोलन की शानदार जीत बताया और इस जीत का श्रेय केवल जनता को जाता है। एम्स संघर्ष समिति ने फैसला लिया है कि इस शानदार जीत के लिए 14 फरवरी को धरना स्थल पर जन आभार पंचायत की जाएगी और भावी कार्यक्रम बारे समीक्षा की जाएगी। एम्स संघर्ष समिति का लंबा, शानदार संघर्ष नही होता तो एम्स बनने का सवाल ही नही होता। एम्स संघर्ष समिति के धरने की अध्यक्ष प्रधान श्योताज सिंह ने किया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद ने किया।