फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरक्षण कोटे में कोटा लागू करने पर जताया आभार

Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। आरक्षण के कोटे में कोटा लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते भारत सरकार
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत सरकार के सूचना, प्रसारण व संचार मंत्रालय के राज्य सदस्य मनीष कुमार ने हरियाणा में अनुसूचित जाति और जनजाति के 20 प्रतिशत आरक्षण कोटे में कोटा लागू करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। मनीष कुमार ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति श्रेणी में 15 और वंचित अनुसूचित जाति श्रेणी में 66 जातियां शामिल हैं। सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक लाभ वंचित अनुसूची जाति श्रेणी में शामिल 66 जातियों के लोगों को मिलेगा। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को सबसे पहले लागू किया है। सुप्रीम कोर्ट के साथ संवैधानिक पीठ में 1 अगस्त को 20 वर्ष पुराना फैसला पलटते हुए व्यवस्था दी थी कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एससी एसटी के ज्यादा जरूरतमंद को आरक्षण के भीतर आरक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें