फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनने पर जताया आभार

Tue, 03 Sep 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाडी। शहर विधानसभा सीट से विधायक चिरंजीव राव को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के साथ- साथ राजस्थान का सह प्रभारी नियुक्त कियागया है। इसके लिए चिरंजीव राव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। चिरंजीव राव ने कहा सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खडगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जो जिम्मेदारी दी है। चिरंजीव राव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे तो हैं ही साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालु प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। कैप्टन अजय सिंह यादव का परिवार गांधी परिवार के काफी नजदीकी है। कैप्टन अजय सिंह यादव के पिता राव अभय सिंह रेवाड़ी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, कैप्टन अजय सिंह यादव भी खुद 6 बार रेवाड़ी से विधायक तो चिरंजीव राव ने अपने पहले ही चुनाव में रेवाड़ी से विधायक बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें