फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. आंबेडकर के प्रति आपित्तजनक टिप्पणी पर जताया रोष

Thu, 26 Dec 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02केंद्रीय गृहमंत्री की डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर विभिन्न सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति गृहमंत्री अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए विभिन्न संगठनों ने रोष प्रकट किया है।
सभी संगठनों के लोग गुरु रविदास मंदिर में एकत्रित हुए। यहां हंसराज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद सभी संगठनों के सदस्य सर्कुलर रोड से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गृहमंत्री को पद से हटाने व देश से माफी मांगने की मांग की गई। प्रदर्शन में गुरु रविदास मंदिर कमेटी, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, सेवा स्तंभ, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा, रोहिल्ला राजपूत संगठन, जाटव समाज, वाल्मीकि समाज, प्रजापति समाज, धानक समाज, यादव समाज, जाट समाज, भीम आर्मी, अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति के सदस्य शामिल रहे। बुद्धराम पंवार, हंसराज चौधरी व भगत सिंह सांभरिया ने कहा कि बाबा साहेब उच्च कोटि के विद्वान, विधिवेत्ता, समाजशास्त्री, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और मानवीय एकता, समानता व समरसता के हितैषी थे। सभी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें