रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया नियंत्रण अभियान के तहत सिविल अस्पताल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।