फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में विशेषज्ञ व्याख्यान का हुआ आयोजन

Fri, 15 Mar 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की और से साहित्य और समाज में पक्षपात और अंतर्संबंध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यशवंत राव चवन महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी के मराठी विभाग के प्रो. शरणकुमार लिंबाले रहे। आईजीयू के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निखिलेश यादव, डीन ह्यूमैनिटीज प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा, प्रो. रोमिका बत्रा, डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रो लिंबाले का स्वागत किया। प्रो. जेपी यादव ने मुख्य वक्ता प्रो. लिंबाले व अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने मंच से प्रो. लिंबाले का स्वागत किया व विश्वविद्यालय पधारने के लिए उनका धन्यवाद किया एवं अंग्रेजी विभाग को इस व्याख्यान के आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

प्रो. शरणकुमार लिंबाले ने बताया कि उनके समय में पाठ्यक्रमों में अलग विषय होते थे। जबकि वर्तमान में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ दलित विमर्श, स्त्री विमर्श तथा आदिवासी विमर्श को भी जगह दी गई है। इसका कारण है कि यह सब मानव अधिकार के विषय हैं। इन्हें पढ़ने और पढ़ाने का मुख्य कारण है कि इससे समाज में विभिन्न वर्गों को जानने का अवसर मिलता है। यह विमर्श सौंदर्य साहित्य से अलग है क्योंकि वास्तविक समाज की झलक केवल सौंदर्य शास्त्र से नहीं मिल सकती उसके लिए ऐसे विषय पढ़ाए जाने आवश्यक हैं। ये विषय समाज के एक बड़े वर्ग के प्रश्नों, वेदना व पीड़ा को दिखाते हैं जिसे जानकर ही इन वर्गों को मजबूत बनाया जा सकता है जिससे कि राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सके। साहित्य भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का एक ज़रिया है। शिक्षा से सक्षम हुए लोगों का दायित्व बनता है कि वह साहित्य की सहायता से समाज की आवाज को बुलंद करें जिससे समाज में बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें