रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया है। अब 1.80 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार भी निर्धारित प्रीमियम देकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 1.80 से 3 लाख रुपये आय वाले परिवारों को 1500 रुपये, 3 से 6 लाख रुपये आय वालों को 4 हजार रुपये और 6 लाख रुपये से अधिक आय वालों को 5 हजार रुपये सालाना प्रीमियम देना होगा। पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।