फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। गांव बरेली कलां स्थित ‘द क्रासफिट मार्डन जिम‘ का उद्घाटन एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिसीक स्पोर्ट्स फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक अपितु हमें मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है और अच्छा स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि खेलों में सफलता पाने के लिए शॉर्ट कट ना अपनाएं व एनोबोलिक स्टीराॅयड (प्रतिबंधित दवाइया) से दूर रहें और अपनी मेहनत के बलबूते जीवन में अपना मुकाम हासिल करें और अपने देश, प्रदेश व परिवार को गौरान्वित करें। इस अवसर पर जिम के संचालक चांदावास निवासी प्रवीण यादव एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे। प्रवीण यादव ने बताया कि निकट भविष्य में बेरली कलां में भी आयरन गेम्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें