रेवाड़ी। 18 कुमाऊं के भूतपूर्व सैनिकों की ओर से 7वां मिलन समारोह बावल रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित हुआ। समारोह में 5 सैन्य अधिकारी, 11 वीर वीरांगनाओं और 120 पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। समारोह में दिवंगत पूर्व सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने अपनेविचार रखे व मिलन समारोह में जो सदस्य किसी कारण नहीं पहुंच पाए उन्हें अगले साल सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। जनरल रणवीर यादव ने वीरांगनाओं को गैस स्टोव भेंटकर, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संवाद