फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूथ में खिड़की से दूर रखी जाए इवीएम

Sat, 07 Sep 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते सीईओ विकास यादव। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में शुक्रवार को तीसरे दिन भी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीईओ विकास यादव ने कहा कि बूथ में खिड़की से दूर इवीएम रखी जाए।
पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि चुनाव सामग्री को संभालने के बाद पीठासीन अधिकारी अपने बूथ पर जाकर वहां का निरीक्षण कर लें। बूथ के अंदर किसी राजनेता की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। कोई तस्वीर है तो उसे ढक दें या फिर कहीं और रखवा दें। मतदान केंद्र में इवीएम मशीन का स्थान खिड़की से दूर होना चाहिए, जिससे कि मतदान की गोपनीयता बनी रहे। यह ध्यान रखे कि प्रत्येक मतदाता इवीएम का बटन स्वयं दबाए। कोई मतदाता कुछ पूछता है तो उसका जवाब बूथ पर नियुक्त पोलिंग पार्टी के सदस्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम प्रीति रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें और भारत निर्वाचन आयोग की निर्देशों की पूर्ण जानकारी लें। कोई भी कार्य ऐसा नहीं होना चाहिए कि चुनाव आयोग की पालना न करता हो। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को चुनाव अधिकारी की डायरी, फॉर्म एवं ईवीएम रिकॉर्ड सहित विभिन्न फार्मों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें