फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को न्याय मांगने का अधिकार : अमित

Sun, 10 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 08रेवाड़ी। विद्यार्थियों को जागरूक करते मुख्य अतिथि अमित वर्मा। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक अधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा अमित वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने खिलाफ हुई घटना के लिए न्यायालय से न्याय मांगने का अधिकार है। सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण प्रक्रिया का लाभ मिले, इसके लिए जागरूकता फैलाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर एडवोकेट विपिन राजोरा, दीपक सैनी, महाविद्यालय से कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के कन्वीनर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नवीन गहलोत, रेनू यादव उपस्थित रहे। राजवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें