फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान ड्रामा स्पर्धा में यूरो स्कूल प्रथम

Sat, 12 Oct 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता शुक्रवार को शहर के यूरो स्कूल में हुई। इसमें यूरो इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, पीथड़ावास स्थित जीएमएसएसएस विद्यालय द्वितीय और बावल स्थित जीएसएसएस विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य विषय मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, वैश्विक जलसंकट, एआई और समाज, आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन और इसका प्रभाव निर्धारित थे। प्रतियोगिता में प्रथम ए विद्यालय को 2 हजार रुपये, द्वितीय विद्यालय को 1500 रुपये व तृतीय स्थान वाले विद्यालय को 1 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हीं विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रचनात्मक व विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें