फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिछड़े बुजुर्ग को परिवार से मिलवाया, छाई खुशी

Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित आशियाना वृद्धाश्रम में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग को लाया गया। वह गोगामेड़ी मेले से लौट रहे थे और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बदहवास स्थिति में मिले।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम आने के बाद पता लगा कि बुजुर्ग यूपी के मैनपुरी जिले के निवासी हैं। इसके बाद एक संदेश व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित किया गया। शनिवार शाम को लगभग 9 बजे उनके पुत्र ने संदेश देखने के बाद संस्था के सदस्यों से संपर्क किया। उनकी वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार से बातचीत करवाई गई। रविवार सुबह उनके पुत्र एवं परिजन वृद्धाश्रम में आए तथा सहर्ष उन्हें अपने साथ ले गए। बुजुर्ग अपने परिवार से मिल कर अत्यंत खुश हुए। परिवार के लोगों ने संस्था के प्रति आभार जताया।द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें