फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-सादलपुर लाइन के दोहरीकरण के लिए करीब 2.30 करोड़ की लागत से तैयार होगा एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। इसमें एफएलएस (फाइनल लोकेशन सर्वे) के लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। रेलवे की ओर से करीब 2.30 करोड़ की लागत से एफएलएस तैयार किया जाएगा। एफएलएस की रिपोर्ट तैयार करके एस्टीमेट अनुमोदन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के पास भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में रेलवे ने बजट में इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण की घोषणा की थी। उस समय रेलवे का अलग बजट होता था। कुछ समय बाद रेलवे रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की बजाय सादलपुर तक इस रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने का निर्णय लिया था, लेकिन किसी कारणवश रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की योजना को ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन एक फिर फिर से इस लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से रेवाड़ी सादलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की एफएलएस के लिए टेंडर ओपन कर दिया है। रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन के डबल होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके साथ यात्रियों के समय की भी काफी बचत होगी। बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम अनिल कुमार रैना ने बताया कि करीब 2.30 करोड़ की लागत से एफएलएस तैयार की जाएंगी।
2.30 करोड़ में होगा एफएलएस तैयार
रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन के लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। इसमें इस कार्य से संबंधित डिजाइन, ड्राइंग, तथा डीपीआर (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) एवं अन्य प्रारंभिक गतिविधियों क रिपोर्ट तैयार की जाएंगी। इसमें करीब 2.30 करोड़ की लागत आएंगी। छह माह में एफएलएस का काम पूरा होगा तथा इसकी रिपोर्ट बनाकर उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में अनुमोदन के लिए भेजी जाएंगी। इसके बाद रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें