फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कर्मचारियों की सुविधा के लिए जिलों में खुलेंगे EPF कार्यालय, सीएम मनोहर ने दी जानकारी

Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी जिले के उद्यमियों से किया सीधा संवाद। उद्यमियों की ओर से ईपीएफ कार्यालय को रेवाड़ी जिले में खुलवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर बातचीत की।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निजी कंपनी के कर्मचारियों की सुविधा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (ईपीएफ) के कार्यालय खोलते हुए ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाएगी। अब तक गुरुग्राम में ही दो कार्यालय चल रहे हैं जिनका विस्तार करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को धारूहेड़ा में उद्यम संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों व संबंधित अधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे थे। उद्यम संवाद के दौरान उद्यमियों की ओर से ईपीएफ कार्यालय को रेवाड़ी जिले में खुलवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर बातचीत की।

अब तक प्रदेश में केवल गुरुग्राम में ही दो ब्रांच कार्यालय हैं जिसमें प्रदेश भर के निजी संस्थान के कर्मचारियों का रिकॉर्ड है, जिनमें करीब 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक योजना बनाई जाएगी कि भविष्य में प्रदेशभर के सभी जिलों में ऑनलाइन सेवा प्रदान करते हुए अनुरूप कर्मचारियों के साथ ईपीएफ कार्यालय खुलेंगे। वह चंडीगढ़ जाकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


धारूहेड़ा में लगेगी आरएफआईडी मशीन
उद्यम संवाद के दौरान धारूहेड़ा क्षेत्र के उद्यमियों की ओर से मुख्यमंत्री को शहरी निकाय के माध्यम से बिना कूड़ा उठाए गार्बेज टैक्स लिए जाने की जानकारी दी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्त उदय सिंह को निर्देश दिए कि धारूहेड़ा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के प्रवेश द्वार पर निकाय कर्मचारियों की ओर से गार्बेज उठान की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) मशीन इंस्टॉल की जाए ताकि पता लग सके कि कूड़ा उठाने के लिए निरंतर सफाई कर्मचारी पहुंच रहे हैं या नहीं। सीएम ने कहा कि प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है और औद्योगिक निवेश होने से विकास के नए रास्ते प्रशस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें