फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैफिक लाइट मामले में कोर्ट में पेश हुए ईओ

Sat, 24 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। अग्रसेन चौक पर लगी ट्रैफिक लाईट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में ट्रैफिक लाइट नहीं जलने के मामले में शुक्रवार को सिविल जज मिताली अग्रवाल की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में नगर परिषद के ईओ, एक्सईएन और जेई अदालत में पेश हुए। नगर परिषद के अधिकारियों ने ट्रैफिक लाइट दुरुस्त कराने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता व सीएलजी समिति के अध्यक्ष सुनील भार्गव एडवोकेट ने बताया कि सिविल जज मिताली अग्रवाल ने नगर परिषद के अधिकारियों से ट्रैफिक लाइट्स नहीं जलने का कारण पूछा। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों के पास कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं था। नगर परिषद के अधिकारियों ने ट्रैफिक लाइट दुरुस्त कराने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी। अदालत ने आदेश दिया कि 15 दिन के अंदर ट्रैफिक लाइट्स को चालू किया जाए और इसे पुलिस के हवाले किया जाए। जहां ट्रैफिक लाइट लगी होगी, वहां डब्ल्यूडी जेब्रा क्रॉसिंग बनाएगा। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 18 सितंबर मुकर्रर की। अगली तारीख पर ट्रैफिक लाइट्स को चालू कर न्यायालय में जवाब देना होगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुनील भार्गव एडवोकेट ने ट्रैफिक लाइट्स को लेकर पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट से एक आदेश पारित करवाया था, जिसमें अध्यक्ष जगभूषण गुप्ता ने आदेश पारित किए थे कि ट्रैफिक लाइट को 2 महीने के अंदर-अंदर सुचारू रूप से चालू कर दिया जाए। इसके बाद भी नगर परिषद रेवाड़ी ने ट्रैफिक लाइट को चालू नहीं किया। इसके बाद एडवोकेट सुनील भार्गव सिविल जज मिताली अग्रवाल की अदालत में पहुंचे। भार्गव ने बताया ट्रैफिक लाइट्स चालू होने से शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी तथा शहर के अंदर जाम से मुक्ति मिलेगी।

16 अगस्त को सुनवाई में कोर्ट ने दिए थे ये आदेश

16 अगस्त को सुनवाई के दौरान नगर परिषद ने कोर्ट में तीन चौक पर लगे ट्रैफिक लाइट्स की फोटो पेश की थी। हालांकि, फोटो में यह नहीं दिखाई दे रहा था की लाइट जल रही है या नहीं। इस पर जज ने नगर परिषद से पूछा था कि आखिर फोटो में ट्रैफिक लाइट चालू क्यों नहीं दिखाई दे रही है। 3 तारीखों से क्या किया जा रहा है। इस पर नगर परिषद के जेई ने कहा कि ट्रैफिक लाइट्स को जल्द ही चालू किया जाएगा। साथ ही बताया कि ठेकेदार को काम दिया हुआ है, मगर वह नहीं कर रहा है। जज ने नगर परिषद से पूछा था कि आखिर ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। इस पर नगर परिषद कोई भी ठोस जवाब नहीं दे सका था।
विज्ञापन


24 लाख रुपये में दिया गया था ठेका
नगर परिषद ने मई में ट्रैफिक लाइट को सुधारने के लिए 24 लाख रुपये का ठेका दिया था। ठेकेदार की ओर से लाइट पर काम भी शुरू किया गया, लेकिन कार्य बीच में छोड़ देने से अब यह लाइट शोपीस बन गई हैं। शहर में मुख्य 5 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें चालू होनी हैं। इनमें सर्कुलर रोड स्थित नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक व पायलट चौक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें