फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जड़थल की एक निजी कंपनी में पर्यावरण विभाग ने की जांच

Wed, 31 Jan 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पर्यावरण विभाग ने जड़थल गांव स्थित एक निजी कंपनी में जांच की है। विभाग के आला अधिकारियों ने कंपनी में 4 घंटे तक जांच की। कंपनी पर केमिकल युक्त पानी को जमीन के अंदर छोड़ने का आरोप था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने केमिकल युक्त पानी के लिए नमूने लिए हैं। कंपनी पर पानी को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। जड़थल के सरपंच राज बहादुर व समाजसेवी राजेश शर्मा ने शिकायत की थी। कंपनी पर अनुमति से ज्यादा पानी दोहन का भी आरोप लगाया था। कहना है कि पानी दोहन के लिए की जा रही है। चोरी मीटर वाले पाइपलाइन के साथ-साथ दूसरा पाइप डाला गया है। उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। फिलहाल कंपनी ने आरोपों को खारिज किया है। बता दें कि निजी कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी निकलाने का आरोप सामने आए थे। कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। उनकी तबीयत भी खराब हुई थी। जिन कर्मचारियों को निकाला गया था कंपनी का कहना था कि वह कर्मचारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। उनको नियमों के तहत ही निकाल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें