लघु उद्योग भारती की बैठक में चर्चा करते लेते उद्यमी। स्रोत : संगठन
भिवाड़ी। औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की भिवाड़ी प्रथम इकाई की मासिक बैठक शनिवार को इकाई अध्यक्ष सरजीत यादव के कार्यालय में हुई। इसमें उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संवाद करने का निर्णय लिया। बैठक की शुरुआत इकाई सचिव सीए आरके गुप्ता ने संगठन मंत्र के साथ की। पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए प्रांतीय कार्यालय को भेजे गए औद्योगिक मुद्दों के समाधान के लिए दोबारा स्मरण पत्र भेजने पर सहमति बनी। उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। वहीं, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से समन्वय की जिम्मेदारी अजीत यादव और सरजीत यादव को सौंपी गई।