रेवाड़ी। गांव मोतला में एक मंदिर के अंदर घुसकर दो हमलावरों ने एक सेवादार की लाठी- डंडे से पिटाई कर दी। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
घायल सेवादार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ जाटूसाना थाना में शिकायत दी गई। गांव मोतला का रहने वाली सोमदत्त काफी समय से गांव ढोहकियां स्थित रावली आश्रम में सेवादार के रूप में रहता है। सोमदत्त ने बताया कि वह रात के समय आश्रम में था। एक व्यक्ति वहां आया और उससे पूछा कि महाराज कहां हैं। महाराज उस वक्त आश्रम में नहीं थे। इसलिए उसने मना कर दिया। उस वक्त तो युवक वहां से चला गया, लेकिन उसके कुछ देर बाद अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर आया।
सेवादार सोमदत्त ने दोनों के हाथ में लाठी-डंडे देख कर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और सोमदत्त को बाहर खींचकर लाए। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडे और थप्पड़-मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। करीब 10 मिनट तक उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद सोमदत्त शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा तो आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों के खिलाफ जाटूसाना थाना में शिकायत दी गई है।