कोसली। प्रशासन बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बीडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने कोसली बाजार और स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाया। कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों पर अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के कारण शहर का मूल स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है।