बुलडोजर से ध्वस्त किसा जा रहा अवैध निर्माण। संवाद
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने मंगलवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित बखापुर में अवैध निर्माण ढहाया गया। नगर योजनाकार टीम ने अवैध निर्माण में लगभग तीन एकड़ में बनाई गई अवैध काॅलोनी में तीन निर्माणाधीन अवैध निर्माण, आठ डीपीसी, छह चाहरदीवारी ढहाकर कब्जा हटवाया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई।
प्लॉट खरीदने से पहले करें जांच
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता के बारे में सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।