रेवाड़ी। अवैध निर्माण को गिराते जेसीबी। स्रोत : विभाग
रेवाड़़ी। जिला नगर योजनाकार ने रेवाड़ी के शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में बने हुए अवैध निर्माण हटवाया। इस दाैरान राजस्व संपदा चांदपुर की ढाणी, तहसील व जिला रेवाड़ी में बावल रोड (नजदीक नई सब्जी मंडी) पर लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कालोनी में 15 डीपीसी, 8 आरसीसी की चारदीवारी व कच्चा रोड नेटवर्क पर तोड़फोड की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की ई। जिला नगर योजनाकार ने मंदीप सिंह सिहाग ने आम जन से अनुरोध किया है कि अवैध निर्माण न करें तथा प्लाॅट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।