कोसली। नशा मुक्ति टीम की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है। टीम के सदस्यों ने कोसली कस्बे में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी दिलाया गया।