कोसली। नशा मुक्ति टीम ने कस्बे में मंगलवार को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। टीम ने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।