फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबे समय से जमे कर्मचारी, निरीक्षक हुए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों और निरीक्षकों की ड्यूटी में हुए बदलाव से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं अब रोडवेज डिपो में लंबे समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों व निरीक्षकों की ड्यूटी में रोडवेज प्रबंधन की ओर से बदलाव किया गया है। कुछ दिनों पहले ही हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की ओर से महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए लंबे समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों और निरीक्षकों की ड्यूटी में बदलाव करने की मांग की गई थी। मुख्यालय के निर्देशानुसार किसी भी ब्रांच में कर्मचारियों को छह माह से ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता है, लेकिन कई कर्मचारी आठ-दस माह से एक सीट पर बने हुए थे। रोडवेज महाप्रबंधक ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों व निरीक्षकों की ड्यूटी में बदलाव किया है।
विज्ञापन


ऐसे लगाई गई है ड्यूटी

रोडवेज प्रबंधन की ओर से जारी की गई पहली सूची में विपिन क्लर्क को टीसीआई-वन, आरटीआई, सीएम विंडो, सीपी ग्राम, एओ (ईसी) से बदलाव करके कैश ब्रांच में लगाया गया है। प्रेमचंद क्लर्क को डीटीएस बावल से टीसीआई-वन, आरटीआई व एओ (ईसी) का कार्य सौंपा है। प्रवीण कुंडू को कंप्यूटर सेल और जनसंवाद के साथ ही सीएम विंडो, सीपीग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मनोज कुमार क्लर्क को पीएमए ब्रांच से डीटीएस बावल तथा राजबीर कार्यालय सहायक को अकाउंट ब्रांच से ट्रैफिक ब्रांच में भेजा गया है। वहीं, डिपो में नई ज्वॉइनिंग करने वाले विनोद कुमार को एडीए ब्रांच, हुकम सिंह को पीएम ब्रांच, रवि कार्यालय सहायक को पेय ब्रांच, अभिषेक यादव आडिट ब्रांच और नवरत्न को अकाउंट व ट्रेजरी ब्रांच का कार्य सौंपा गया है।

दूसरी सूची में इनकी में ड्यूटी में किया गया है बदलाव

रोडवेज प्रबंधन की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में निरीक्षक कृष्ण चंद को डीआई से सीआई और बीआई का चार्ज दिया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक देवेंद्र कुमार को सीआई और बीआई से डीआई, निरीक्षक ओमप्रकाश को स्थानीय फ्लाइंग से बस स्टैंड रेवाड़ी, निरीक्षक कृष्ण कुमार को टीएम फ्लाइंग से बस फ्लाइंग इंचार्ज लगाया गया है। वहीं निरीक्षक लक्ष्मण सिंह स्थानीय फ्लाइंग से बस फ्लाइंग, उप निरीक्षक जय प्रकाश को टीएम फ्लाइंग से बस फ्लाइंग, उप निरीक्षक रामचंद्र को स्थानीय फ्लाइंग से बस फ्लाइंग तथा चालक संजय कुमार को ऑनरूट से बस फ्लाइंग चालक ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें