फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नामांकन अभियान में शिक्षा के अधिकार पर जोर

विज्ञापन
नामांकन अभियान के तहत बच्चों का स्वागत करते ​शिक्षक। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जैनाबाद स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में नामांकन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एफएलएन जिला समन्वयक चरण सिंह ने शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करना उसका मौलिक अधिकार है और यह समाज की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत बच्चों को गतिविधि आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। साथ ही शिक्षकों को भी लगातार प्रशिक्षण देकर नवाचारों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राचार्या विजय लक्ष्मी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी शुरुआती शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी अंजू रानी और प्रबंधन समिति अध्यक्षा मोनिका यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय में प्रवेश योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। इसमें सरपंच भावना यादव, पंचायत सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें