फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने पर जोर

Sun, 27 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आनंद नगर स्थित माता रमाबाई आंबेडकर भवन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव संतलाल आंबेडकर मौजूद रहे। संतलाल ने कहा कि संविधान, कानून और नागरिक अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और मान्यवर कांशीराम के विचारों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी और वैचारिक प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक में सामाजिक न्याय और संविधान संरक्षण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के अलावा जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल व प्रवीण कुमार, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, प्यारेलाल, पवन कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें