फोटो : 18लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी देखते लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आपातकाल की परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी गई। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत में प्राचीन काल से चली आ रही लोकतंत्र की जड़ें, लोकतांत्रिक परंपराओं के मूल में बसे जन-केंद्रित दृष्टिकोण और जन-भागीदारी, आपातकाल से ठीक पहले का समय, आपातकाल की स्थिति अधिकार निलंबित, उस समय की परिस्थितियों के बारे में जागरूक हो सके। संवाद