फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते सतीश कुमार। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में यूनिट स्तर पर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रेवाड़ी, बावल, कोसली और धारूहेड़ा में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी आंदोलन के लिए बैठक बुलाई है। इसमें 23 दिसंबर को सर्कल स्तर पर होने वाली आंदोलन की रूपरेखा बनाने के साथ आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। प्रदर्शन के दौरान प्रधान सोमदत्त, अवधेश कुमार, मनजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें