फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन फीडरों में बिजली रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के 33 केवी मॉडल टाउन से 132 केवी कमालपुर के बीच लाइन पर मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण तीन फीडर 24 अप्रैल को बाधित रहेंगे। इस दौरान बिजली निगम की टीम रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन सब स्टेशन से कमालपुर सब-स्टेशन के बीच लाइन पर शिफ्टिंग का कार्य करेगी। जेई महेश अत्री व प्रदीप हुड्डा ने बताया कि 24 अप्रैल को 11 केवी लाइन रिलाइंस इंडिपेंडेंट फीडर, 11 केवी लाइन सेक्टर-18 व 11 केवी लाइन ब्रास मार्केट फीडर में बिजली निगम की ओर से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। दरअसल, 33 केवी मॉडल टाउन से 132 केवी कमालपुर के बीच लाइन पर समय-समय पर मरम्मत का कार्य किया जाता है, क्योंकि यह लाइन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। इसलिए बिजली निगम की टीम इस लाइन पर समय-समय पर मरम्मत का कार्य करती रहती है। ऐसे में 24 अप्रैल को निगम की टीम मरम्मत का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें